नौकरी पर जाते समय युवती ने लगाया मनचले पर छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी का आरोप, एफआईआर दर्ज

हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र के मोहल्ला निवासी युवती ने युवक पर बस में छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि विरोध करने पर युवक ने गाली गलौज कर युवती को जान से मारने की धमकी भी दी है। युवती की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
पीड़ित युवती ने बताया कि वह नोएडा में प्राइवेट नौकरी करती है। प्रतिदिन सुबह करीब सवा आठ बजे तहसील चौपला से बस में सवार होकर अपने ऑफिस जाती है। आरोप है कि पिछले काफी दिनों से आकिब निवासी मोहल्ला त्रिलोकीपुरम बुलंदशहर रोड बस में उसके साथ छेड़छाड़ करता आ रहा है।
बृहस्पतिवार की सुबह करीब सवा आठ बजे आरोपी ने बस में उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने गाली गलौज कर उसे जान से मारने की धमकी दी।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।












