नौकरी पर जाती हुई युवती को लगातार पीछा कर परेशान कर रहा है मनचला, कार्रवाई की मांग

हापुड़।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र निवासी एक युवती से एक मनचला लगातार पीछा कर उसे परेशान व अश्लील फब्तियां कर रहा है। आरोपी उस पर जबरन दोस्ती करने का दबाव बना रहा है और लगातार उसके घर तक पीछा करता रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आरोपी की तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार पीड़ित युवती कोतवाली नगर क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित एक बाइक के शोरूम में कार्यरत है। उसकी एक परिचित युवती का दोस्त पिछले तीन माह से उसे परेशान कर रहा था। युवक अक्सर उसके सामने अश्लील टिप्पणियां करता और दोस्ती के लिए दबाव बनाता था। कई बार उसने अपनी कार से उसका पीछा करते हुए बागढ़ स्थित उसके घर तक आने की कोशिश की। उसकी सहेली भी कई बार उसके साथ मौजूद रही।
आरोपी ने पीड़िता पर वीडियो शूट करने का भी दबाव बनाया, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हुई। लगातार हो रही इन घटनाओं से डर और तनाव में आई पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की।
थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी है।












