नौकरी का झांसा देकर युवती से 3.98 लाख की ठगी, एफआईआर दर्ज

नौकरी का झांसा देकर युवती से 3.98 लाख की ठगी, एफआईआर दर्ज
, हापुड़।
थाना पिलखुवा क्षेत्र निवासी एक युवती को देकर 3.98 लाख की ठगी कर ली। पुलिस ने तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पिलखुवा क्षेत्र के मोहल्ला छिपीवाड़ा निवासी युवती श्रुति गोयल ने बताया कि टेलीग्राम पर कुछ अज्ञात लोगों ने उनसे संपर्क किया। ठगों ने घर बैठे रेस्टोरेंट रिव्यू का आसान पार्ट-टाइम काम ऑफर किया, जिसमें अच्छी कमाई का लालच दिया। झांसे में आकर श्रुति से कई बैंक खातों में कुल 3.98 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में ठगी का एहसास होते ही थानें में एफआईआर दर्ज करवाई।
थाना प्रभारी निरीक्षक नजीर खान ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।













I have been surfing on-line more than three hours these days, yet I never discovered any interesting article like yours. It is pretty price sufficient for me. In my opinion, if all website owners and bloggers made just right content material as you did, the internet will be much more useful than ever before.