News
नेशनल हाईवे- 9 पर व्यापारी के मुनीम से लाखों रुपए की लूट,मचा हड़कंप

नेशनल हाईवे- 9 पर व्यापारी के मुनीम से लाखों रुपए की लूट,मचा हड़कंप
हापुड़ (यर्थाथ मुन्ना/रिशु सिंह)। थाना पिलखुवा क्षेत्र में हाईवे पर एक व्यापारी के मुनीम से दिनदहाड़े बाइकसवार बदमाशों ने लाखों रुपए की लूट कर फरार हो गए, हांलांकि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से घटना की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार पिलखुवा निवासी व चावल व्यापारी का मुनीम राजेश किसी व्यापारी का भुगतान करने जा रहा था, तभी हाईवे पर रास्ते में स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने मुनीम से लाखों रूपये से भरा बैंग लूटकर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी।












