नेशनल हाईवे- 9 पर यूकेलिप्टस के सरकारी पेड़ काटे , एफआईआर दर्ज

हापुड़ ।
गढ़ क्षेत्र में हाईवे 09 के किनारे खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ काटने की सूचना जैसे ही वन विभाग के रेंजर को मिली तो उन्होंने मामले की जांच शुरू करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी जिसमें उन्हें कामयाबी मिल गई है अब आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई तेज कर दी गई है
गढ़ वन रेंज अधिकारी करण सिंह ने बताया कि हाईवे किनारे एक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस के सामने खड़े 08 यूकेलिप्टस के पेड़ व एक चिनार का पेड़ चोरी से काट लिए गए. जिसकी सूचना के बाद वन विभाग ने मामले की जांच व आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. जिसमें एक ट्रैक्टर चालक एवं आरा मशीन जहां पेड़ बेचे गए थे उनकी तलाश हो गई और उसके बाद पेड़ काटने वाले कुछ आरोपियों के नाम भी प्रकाश में आए हैं. वन विभाग वह स्थानीय पुलिस मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है. वन रेंज अधिकारी का यह भी कहना है कि यदि इस मामले में विभाग का कोई कर्मचारी शामिल भी मिलता है तो उसके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।












