ATMS College of Education Menmoms
News

नेशनल हाईवे- 9 पर प्राईवेट गाड़ी में महिला की हुई डिलीवरी, नवजात की मौत, महिला को एडमिट ना करने पर सरकारी अस्पताल में आशाओं ने किया प्रदर्शन , चिकित्सक अधीक्षक पर लगाए गंभीर आरोप 

नेशनल हाईवे- 9 पर प्राईवेट गाड़ी में महिला की हुई डिलीवरी, नवजात की मौत, महिला को एडमिट ना करने पर सरकारी अस्पताल में आशाओं ने किया प्रदर्शन , चिकित्सक अधीक्षक पर लगाए गंभीर आरोप
, हापुड़।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में सरकारी एंबुलेंस ना मिलने पर नेशनल हाईवे- 9 पर प्राइवेट गाड़ी से आ रही गर्भवती महिला का गाड़ी में ही प्रसव हो गया। डिलीवरी के बाद बच्चा मृत निकला और महिला को अस्पताल में भर्ती ना करने को लेकर आशाओं ने जमकर हंगामा व प्रदर्शन किया। परिजनों ने चिकित्साधीक्षक पर गंभीर आरोप लगाते हुए जांच की मांग की।
जानकारी के अनुसार पिलखुवा के गांव रघुनाथपुर निवासी मनीष की पत्नी चंचल नौ माह की गर्भवती थी। गुरुवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर उन्होंने अस्पताल जाने के लिए सरकारी एंबुलेंस के लिए फोन किया, परन्तु आधा घंटे बीत जाने पर भी गाड़ी के ना आने व तेज दर्द होने के कारण परिजन आशा के साथ गढ़ रोड़ स्थित सरकारी अस्पताल ला रहे थे, जैसे ही गाड़ी अस्पताल के निकट नेशनल हाईवे- 9 देहात क्षेत्र में पहुंची, तभी गाड़ी में ही चंचल की डिलीवरी हो गई और मृत बच्चा पैदा हुआ।
    डिलीवरी के बाद जच्चा को लेकर आशा मुनेश गढ़ रोड़ स्थित सीएचसी पर पहुंची, आरोप हैं कि चिकित्साधीक्षक ने महिला को एडमिट करने से इंकार कर दिया। जिसको लेकर आशाएं भंडक गई और प्रदर्शन किया।
परिजनों ने बताया कि लगभग एक घंटे बाद महिला को एडमिट किया गया । उन्होंने चिकित्साधीक्षक पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत सीएमओ से की।
उधर उसी समय एक ओर महिला आपरेशन के बाद अस्पताल पहुंची, जहां उसके पेट के टांके खुल गए थे और लगातार खून बह रहा था, जिससे महिला दर्द से चिल्ला रही थी, परन्तु चिकित्साधीक्षक ने उसे भी एडमिट करने से इंकार कर दिया था,बाद में आशाओं की मदद से उसके टांके ठीक कर घर भेज दिया।
 महिला चंचल को सीएचसी लेकर पहुंची। आशाओं का आरोप है कि अस्पताल ने महिला को भर्ती नहीं किया। इस दौरान आशाओं ने एकत्र होकर जमकर प्रदर्शन किया जिसकी वजह से मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
इस मामले में चिकित्साधीक्षक  डॉ. महेश चंद्र ने सभी आरोपों को सिरे से नकार दिया। सीएमओ डॉ सुनील त्यागी ने मामले की जांच की बात कही।
बताया कि सभी आरोप निराधार है। महिला को समय पर भर्ती कराकर उसका उपचार शुरू किया गया। बच्चा पहले से ही मृत था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

One Comment

  1. I’m not that much of a internet reader to be honest but your sites really nice, keep it up! I’ll go ahead and bookmark your site to come back later. Cheers

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page