News
नेशनल हाईवे- 9 पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर बाईक से टकराई, दो घायल

नेशनल हाईवे- 9 पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर बाईक से टकराई, दो घायल
हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के नेशनल हाईवे- 9 पर एक
तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर बाईक से टकराई , जिससे दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घटना पर पहुंच क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर ट्रेफिक सुचारू किया।
जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ क्षेत्र के नए हाईवे पर उपेड़ा पुल के पास एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में जा घुसी और एक बाइक से टकरा गई। जिससे ट्रैफिक जाम हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात को सामान्य किया जा सका।












