नेशनल बैडमिंटन प्रतियोगिता में हापुड़ निवासी छात्रा का हुआ चयन, लोगों ने दी शुभकामनाएं

हापुड़।
बिहार में 13 दिसंबर से होने जा रही नेशनल बैडमिंटन प्रतियोगिता सब जूनियर (अंडर 13) के फाइनल मुकाबले में हापुड़ निवासी छात्रा का चयन होने से खेलप्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई। जिससे सभी ने उन्हें बंधाई दी।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के गढ़ रोड़ निवासी पूर्व फौजी की बेटी दीक्षा मुंडेर बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। गत् दिनों सहारनपुर में आयोजित हुई स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता सब जूनियर (अंडर 13) में जीत हासिल कर उनका चयन नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
हापुड़ बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव संजीव गोयल ने बताया कि उत्तर प्रदेश टीम (अंडर-13) में सब जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025 में हापुड़ निवासी दीक्षा मुंडेर का चयन हो गया है,आगामी 13 दिसंबर से 16 दिसंबर तक भागलपुर , बिहार में होने जा रही चैंपियनशिप में भाग लेंगी।
नेशनल के चयनित खिलाड़ी दीक्षा ने खुशी जताते हुए कहा कि उनका लक्ष्य नेशनल प्रतियोगिता में मेडल जीतकर हापुड़ का नाम रोशन करना है।












