नाबालिग छात्रा के दुष्कर्म के दोषियों को 20-20 साल की सजा

नाबालिग छात्रा के दुष्कर्म के आरोपियों को सजा
हापुड़ में POCSO एक्ट कोर्ट ने सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों को 20-20 साल की सजा सुनाई है। 3 सितंबर 2022 को एक 13 वर्षीय छात्रा के साथ गांव के ही शहजाद और भूरे उर्फ आस मोहम्मद ने दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने घर पहुंचकर आपबीती बताई थी जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। अदालत ने दोनों को दोषी मानते हुए सजा सुनाई और दोषियों पर जुर्माना भी लगाया है। थाना देहात क्षेत्र के गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने गांव थाने में शिकायत दी थी कि उसकी 13 साल की बेटी जरोठी रोड स्थित सरकारी स्कूल में सातवीं क्लास की स्टूडेंट है। 3 सितंबर 2022 को दोपहर करीब 1:30 बजे बेटी स्कूल से घर लौट रही थी। रास्ते में मुरादपुर गांव के शहजाद और भूरे उर्फ आस मोहम्मद ने उसे रोक लिया और गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म को वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में आज कोर्ट ने सजा सुनाई है।













mwplay88 is my go-to for a quick game! The interface is user-friendly, and I’ve already had a few small wins. Give it a try! Check it out: mwplay88
Taya999… hmmm, pretty decent casino. What I like? The bonuses are actually useful. Could improve the loading times maybe, but overall, I’m happy with my time there. Give it a whirl: taya999