News
नाबालिग का अपहरण का प्रयास, एफआईआर दर्ज

नाबालिग का अपहरण का प्रयास, एफआईआर दर्ज
हापुड़। थाना पिलखुवा क्षेत्र में मंगलवार शाम 17 वर्षीय किशोरी के अपहरण के प्रयास का मामला सामने आया। इस मामले में पीड़िता के पिता की ओर से कोतवाली में शिकायत की गई है। किशोरी का कहना है कि वह अपनी दादी के घर से लौट रही थी, तभी कुछ युवकों ने अचानक रास्ते में उसे दबोच लिया। आरोप है कि बदमाशों ने उसका मुंह बंद कर पास के एक मकान की ओर घसीटने की कोशिश की। किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। भीड़ देखकर आरोपी वहां से भाग निकले। इस संबंध में किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। मामले पर सीओ अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।












