ATMS College of Education Menmoms
KharkhaudaMeerutNews

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

मायके वालों ने ससुरालियों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप

खरखौदा। बृहस्पतिवार रात गांव पांची में नवविवाहिता कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। ससुुरालियों ने मायके वालों को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।

शुक्रवार दोपहर खरखौदा थाने पहुंचे हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव वझीलपुर निवासी गुरुचरण पुत्र समनी लाल के अनुसार उसकी बेटी शिवानी का विवाह सात माह पहले खरखौदा क्षेत्र के गांव पांची निवासी अरविंद पुत्र भिखारी लाल के साथ हुआ था। शुक्रवार दोपहर गांव पांची में ही दूसरे रिश्तेदारों ने उनकी बेटी की हत्या की सूचना दी।

मायके वाले मौके पर पहुंचे तब तक ससुरालियों ने शव का अंतिम संस्कार कर मकान को ताला लगाकर फरार हो गए। जब तक वह श्मशान पहुंचे, तब तक चिता जल चुकी थी। मायके पक्ष के लोगों ने जमकर हंगामा किया। मायके वालों ने खरखौदा थाने में विवाहिता के पति अरविंद, उसकी सास दोजा, ससुर भिखारी लाल व दीपचंद पर मारपीट करने, बाइक की मांग करने का आरोप लगाया।

उन्होंने बाइक देने से इन्कार किया तो सभी ने उसकी बेटी की फांसी लगाकर हत्या कर दी। मायके पक्ष के लोगों का कहना है कि शुक्रवार दोपहर 11 बजे ही पुलिस को मामले में सूचना दे दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। बाद में पीडि़त पक्षों ने घटना से अधिकारियों को अवगत कराया, इसके बाद देर शाम पुलिस ने तहरीर ली। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार का कहना है कि मामले की जांच कर कार्यवाही की जायेगी।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page