नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर नाबालिग से किया रेप, पड़ोसी गिरफ्तार, भेजा जेल

हापुड़।
थाना हाफिजपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग युवती का नहाते समय नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रेप के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पीड़ित महिला ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले वह अपने पति और तीन बच्चों के साथ जिला गाजियाबाद के एक मोहल्ले में किराये के मकान में रह रही थीं। उसी मकान के ऊपर वाले कमरे में सुल्तानपुर निवासी
गौरव नाम का युवक रहता था,
आरोप है कि करीब छह माह पहले आरोपी ने महिला की 17 वर्षीय पुत्री की नहाते समय चोरी-छिपे वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग को ब्लैकमेल करने लगा और उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। जब पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई तो उन्होंने आरोपी का विरोध किया। इस पर आरोपी ने परिजनों को भी वीडियो वायरल करने की धमकी दी। डर के कारण परिवार किराये का मकान छोड़कर अपने गांव लौट आया, लेकिन इसके बावजूद आरोपी लगातार फोन कर गाली-गलौच और वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा।
थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि आरोपी गौरव को रामपुर अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।













Hi there this is kinda of off topic but I was wondering if blogs use WYSIWYG editors or if you have to manually code with HTML. I’m starting a blog soon but have no coding expertise so I wanted to get guidance from someone with experience. Any help would be greatly appreciated!
Deference to article author, some excellent selective information.