नगर में भैरों अष्टïमी धूमधाम से मनाई गयी -मंदिरों को गुब्बारों व आकर्षक लाइटों से सजाया गया

नगर में भैरों अष्टïमी धूमधाम से मनाई गयी
-मंदिरों को गुब्बारों व आकर्षक लाइटों से सजाया गया
हापुड़-
गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी दिल्ली रोड स्थित प्राचीन भैरों मंदिर व बुलन्दशहर रोड स्थित मां मंशा देवी मंदिर में भैरों अष्टïमी बड़ी धूमधाम से मनाई गयी। मंदिरों में आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया।
गत बुधवार को दिल्ली रोड स्थित प्राचीन भैरों मंदिर व बुलन्दशहर रोड स्थित मां मंशा देवी मंदिर में भैरों अष्टïमी पर मंदिरों को फूल,आकर्षक लाइटों व गुब्बारों से सजाया गया। मंदिरों में श्रद्घालुओं की काफी चहल पहल होने लगी।
मां मंशा देवी मंदिर में मुख्य पुजारी श्याम मोहन शर्मा व मंदिर समिति के प्रधान शिव कुमार मित्तल आदि ने भैरों बाबा की प्रतिमा को सरसों के तेल से स्नान कराया,साथ ही उन्हेें परिधान पहनाकर भगवान भैरों बाबा की आरती की। जिसके उपरांत उनके प्रिय फल,मिष्ठान व मंदिरा का भोग लगाया,भैरों बाबा के नाम से जयकारे लगाये। और श्रद्घालुओं में प्रसाद का वितरण किया।
इस अवसर पर बिजेन्द्र कुमार कंसल,मूल चाचा,अनुज मित्तल,शुभम लाला,लाला किशोर,मनीष कुमार,पुनीत गोयल,ताराचंद,मनीष कुमार,चीनू सर्राफ सर्राफ,महेश तोमर,मोनू,खिलेन्द्र सैनी,सोनू,हनी,नितिन सैनी,हनी सैनी,पंडित सुधाकर,आदित्य,मोती,विशाल आनंद,प्रमा सैनी,तन्मय सैनी,मनीष कुमार,जनार्दन सैनी आदि उपस्थित रहे।
————–












