HapurNewsUttar Pradesh
धौलाना सांसद ने हापुड़ तक ईएमयू ट्रेन चलाने के लिए रेलवे अधिकारियों से की मुलाकात, जल्द ही मिलेंगे रेलमंत्री से

हापुड़।
धौलाना गाज़ियाबाद सांसद अतुल गर्ग ने रेलवे मंत्रालय से दिल्ली से पिलखुवा व हापुड़ तक ईएमयू ट्रेन चलाने के लिए मांग की और जल्द ही वे रेलमंत्री से मिलकर मांग को पूरा करवायेंगे।
सांसद अतुल गर्ग ने बताया कि हापुड़ और पिलखुआ से भी ईएमयू चलाने की तैयारी है। इसके लिए वह रेलवे अधिकारियों से नियमित रूप से मिल रहे हैं। आगे की प्रक्रिया को तेज करने के लिए जल्द रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात करेंगे।
उन्होंने ने कहा कि हापुड़ और पिलखुआ से ईएमयू चलने से हापुड़, मेरठ और बुलंदशहर के लोगों का भी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने कहा कि हापुड़ में एग्री एक्सपोर्ट्स प्रोसेसिंग जोन की स्थापना की भी तैयारी है। इससे किसानों और युवाओं को लाभ पहुंचेगा।












