ATMS College of Education Menmoms
News

धूम धाम से मनाया गया श्री कृष्ण छठी महोत्सव , डॉ सुमन अग्रवाल व पुष्पा खरबंदा ने किया बच्चों को सम्मानित , युद्ध स्तर पर चल रहीं हैं हापुड़ के राजा के आगमन की तैयारियां

धूम धाम से मनाया गया श्री कृष्ण छठी महोत्सव , डॉ सुमन अग्रवाल व पुष्पा खरबंदा ने किया बच्चों को सम्मानित , युद्ध स्तर पर चल रहीं हैं हापुड़ के राजा के आगमन की तैयारियां

हापुड़। सिद्धपीठ दक्षिणमुखी श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर महिला मंडल, कलक्टर गंज हापुड़ के द्वारा श्री कृष्ण जन्म छठी उत्सव पर संकीर्तन का आयोजन किया गया, श्री गोविन्द नरूला, ललित ग्रोवर एवं रोकी गाबा ने भजनों पर श्रद्धालुओं ने झूमते हुए भजनों का आनंद लिया।
संकीर्तन के पश्चात् बच्चों ने श्री कृष्ण भजनों पर बहुत सुंदर सुंदर नृत्य प्रस्तुति दी, महिला मंडल द्वारा विशेष अतिथि एवं जज के रूप में आमंत्रित डॉक्टर सुमन अग्रवाल के द्वारा बच्चों के उत्साह वर्धन हेतु पुरस्कारों की घोषणा की गई। प्रथम पुरस्कार अधिरा बांगा, और द्वितीय पुरस्कार भूमि चोपड़ा और तृतीय पुरस्कार महिमा मल्होत्रा को मिला और सभी बच्चों ने भी बहुत सुंदर नृत्य किया । छोटे छोटे बच्चों ने बहुत सुंदर पोशाक पहनी और श्रंगार किया। मंदिर के प्रधान सुभाष चन्द्र सहगल द्वारा सभी बच्चों को पुरस्कृत किए गया।
स्वीटी चुग ने एंकरिंग की और
कार्यक्रम में महिला मंडल की प्रधान पुष्पा खरबंदा, दया मेंहदीरत्ता, आशा बाटला, सुदेश छाबड़ा इत्यादि मौजूद थे।

जहां एक तरफ छठी उत्सव चल रहा था वहीं दूसरी तरफ हाल में ही
“हापुड़ के राजा” के आगमन की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रहीं थीं, बप्पा की दस फूटी प्रतिमा स्टेज पर विराजित हो गई है, बेहद सुंदर दरबार सजाया जा रहा है, लाइटिंग की जा रही है, आकर्षक गेट बनाया जा रहा है, मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री सुभाष सहगल ने जानकारी देते हुए बताया के 27 अगस्त को सायं 7 बजे बप्पा के प्रथम दर्शन होंगे उसके बाद स्वागत गान और धूप आरती 8.00 बजे होगी प्रथम आरती के यजमान श्री विनोद गोयल जी पक्का बाग निवासी हैं।
उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं 9.30 बजे की शयन आरती के यजमान श्री स्वप्निल जैन जी हैं।
28 अगस्त से बप्पा का दरबार सभी भक्तों के लिए प्रातः 7.00 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं सांय 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक खुले रहेंगे


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page