धर्म छिपाकर छात्रा को फंसाया अपने प्रेमजाल में, नगदी व जेवरात सहित छात्रा को लेकर हुए फरार

हापुड़।
सिंभावली थाना क्षेत्र में एक युवती को धर्म छिपाकर प्रेमजाल में फंसाने और बहला-फुसलाकर साथ ले जाने का मामला सामने आया है।
परिजनों ने आरोपी युवक पर लव जिहाद का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी सिंभावली क्षेत्र में ही एक कोचिंग संस्थान में पढ़ती थी। वहीं उसकी पहचान एक युवक से हुई, जिसने अपनी असली पहचान छिपाकर उसे धोखे में रखा और विश्वास में लेकर प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोप है कि युवक ने बहकाकर बेटी को अपने साथ ले गया। पिता का कहना है कि बेटी घर में रखे सोने-चांदी के आभूषणों और करीब तीन लाख रुपये की नकदी भी अपने साथ ले गई है।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












