दोस्ती में फंसाकर युवती के अश्लील वीडियो व फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर किए वायरल, एफआईआर दर्ज

दोस्ती में फंसाकर युवती के अश्लील वीडियो व फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर किए वायरल, एफआईआर दर्ज
हापुड़। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र निवासी एक युवती को शामली के एक युवक ने अपनी दोस्ती में फंसाकर उसके अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया और विरोध करने पर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आरोपी ने युवती की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो उसके परिजन व रिश्तेदारों के मोबाइल पर भेज दिए।
ीड़िता ने बताया कि कुछ समय पहले उसकी मुलाकात जनपद शामली के कैराना अमर कश्यप से हुई थी। धोखे से आरोपी ने उसका आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बना लिया। कुछ दिन पहले परिजन ने उसकी शादी करने की बात कही। इसकी जानकारी आरोपी को हुई तो उसने आपत्तिजनक फोटो व वीडियो पीड़िता के परिजन, रिश्तेदार व अन्य लोगों के मोबाइल फोन पर भेज दिए। मामले की जानकारी पर पीड़िता और उनके परिजन के होश उड़ गए।
पीड़िता ने आरोपी से विरोध किया तो उसने फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। इसके बाद भी आरोपी नहीं माना। वह पीड़ित युवती के मोबाइल फोन पर फोटो व वीडियो भेजकर उसे ब्लैकमेल कर रहा है। इससे पीड़िता मानसिक तौर पर भी परेशान हो गई है।
थाना साइबर के प्रभारी निरीक्षक नज़ीर ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












