दो युवकों पर युवती के अपहरण का आरोप

युवक पर लगाया बेटी के अपहरण का आरोप
हापुड़। सिंभावली क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी है। पीड़ित ने बताया कि उनकी 20 साल की बेटी बुधवार की शाम घर के पास स्थित घेर में पशुओं को चारा डालने के लिए गई थी। इसके बाद काफी देर तक घर नहीं लौटी। उन्होंने परिजनों के साथ मिलकर बेटी को तलाश करना शुरू किया, लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल सका। पीड़ित ने बताया कि तलाश करने के दौरान पता चला कि थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव निवासी युवक अपने ममेरे भाई के साथ मिलकर उनकी बेटी का अपहरण कर अपने साथ ले गया है। पीड़ित ने आरोपी युवकों को नामजद कर बेटी की सकुशल बरामदगी की मांग की है। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।












