News
दो गज जमीन के लिए भाई ने भाई की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या,मचा हड़कंप

दो गज जमीन के लिए भाई ने भाई की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या,मचा हड़कंप
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में दो गज जमीन के लिए दो भाईयों में विवाद के बाद एक भाई ने दूसरे पर कुल्हाड़ी व डंडे से वात कर हत्या कर दी। जिससे हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ के रहरवा में दो भाईयों के बीच जमीन को लेकर विवाद व मारपीट हो गई। छोटे भाई ने अपने बड़े भाई वीरेंद्र(42) पर डंडे व कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












