ATMS College of Education Menmoms
News

देवेंद्र हापुड़ और हेमंत गढ़मुक्तेश्वर अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष मनोनीत

अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस के राष्ट्रीय चेयरमैन नितिन राउत की संस्तुति पर किया गया देवेंद्र कुमार और हेमंत जाटव को नगर अध्यक्ष मनोनीत

नगर अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर कांग्रेस जनों ने जताया हर्ष, दी बधाई

हापुड़। रविवार को अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय चेयरमैन नितिन राउत की संस्तुति पर अनुसूचित जाति विभाग उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चेयरमैन आलोक प्रसाद पासी ने देवेंद्र कुमार जाटव को हापुड़ और हेमंत कुमार जाटव को गढ़मुक्तेश्वर का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया हैं। दोनों पदाधिकारियों के मनोनयन पर हापुड़ के कांग्रेस जनों ने हर्ष व्यक्त किया हैं और उन्हें बधाई दी हैं। अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष नरेश कुमार भाटी ने हापुड़ और गढ़ के नवनियुक्त नगर अध्यक्षों को फोन पर सूचित कर उन्हें बधाई दी हैं और कहा हैं कि दोनों नगर अध्यक्षों के नेतृत्व में अब जनपद हापुड़ में कांग्रेस का संगठन काफी मजबूत होगा और समाज के लोगों के लिए लड़ाई भी अधिक क्षमता से लड़ी जा सकेगी।
हापुड़ के नवनियुक्त नगर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार यादव और गढ़मुक्तेश्वर के नगर अध्यक्ष हेमंत कुमार जाटव ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें आश्वासन दिलाया है कि शीर्ष नेतृत्व ने उन पर विश्वास करके उन्हें जो बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है वह उस जिम्मेदारी का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करते हुए बाबा भीमराव अंबेडकर जी के पदचिन्हों पर चलकर संगठन को मजबूत बनाएंगे और समाज की लड़ाई पूरी ताकत के साथ मिलकर लड़ेंगे। आपको बता दें, कि इससे पूर्व देवेंद्र कुमार जाटव अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस कमेटी हापुड़ में कार्यकारी नगर अध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। देवेंद्र कुमार को संगठन में उनकी सक्रियता के चलते संगठन के राष्ट्रीय चेयरमैन नितिन राऊत की संस्तुति पर उन्हें हापुड़ नगर का अध्यक्ष मनोनीत किया गया हैं।
बधाई देने वालो में पूर्व विधायक गजराज सिंह,शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल,सेवादल प्रदेश सचिव अंकित शर्मा,शहर मुख्य संगठक निखिल वत्स,महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष मोनिका शर्मा,विधि विभाग कांग्रेस जिला चेयरमैन रघुवीर सिंह एडवोकेट,जितेंद्र सिंह,अमित सैनी, कुणाल गौतम,भरतलाल शर्मा, पूर्व मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग,लोकेश वर्मा, जस्सा सिंह,मदन भैया,डॉक्टर सलेख चंद,डॉक्टर पुरुषोत्तम,राजेश पार्चा आदि लोग शामिल रहें।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page