News
दुगुनी धनराशि का लालच देकर लाखों रुपए की ठगी

आठ लाख रुपये हड़पने का आरोप
हापुड़। सिंभावली के गांव पीरनगर के एक युवक के साथ धोखाधड़ी और जालसाजी का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित देवेंद्र कुमार का आरोप है कि उसकी मुलाकात एक साल पहले गाजियाबाद निवासी एक व्यक्ति से हुई थी। आरोपी ने उसे मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर 6 महीने में रकम दोगुनी करने का वादा किया और उससे 8 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने बताया कि आरोपी एक शातिर ठग है उसके खिलाफ पहले से ही थाना कविनगर में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।












