दुकान बंद करके घर लौट रहे किराना व्यापारी व उसके बेटें को बदमाशों ने मारी गोली,व्यापारी की मौत,बेटा घायल

हापुड़(अमित मुन्ना)।
थाना धौलाना क्षेत्र में बदमाशों ने दुकान बंद करके बाईक पर जा रहे किराना व्यापारी व उनके बेटें को गोली मार दी,जिससे व्यापारी की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। बदमाशों को पकड़नें के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं।
जानकारी के अनुसार धौलाना के गांव कमरुद्दीन नगर में किराने की दुकान चलानें वालें नेत्रपाल राघव देर रात अपने बेटे सोनू के साथ अपनी किराना की दुकान बंद कर अपने गांव कपूरपुर जा रहे थे ,तभी अज्ञात बदमाशों ने दोनों बाप और बेटे पर गोली चला दी ,जिससे व्यापारी नेत्रपाल राघव की मौके पर ही मौत हो गई ,जबकि उनका बेटा सोनू गोली लगने से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौकें पर पहुंच शव को पीएम भेज सोनू को हापुड़ देवनंदनी में भर्ती करवाया।
एएसपी सर्वेश मिश्रा ने बताया कि बदमाशों को पकड़नें के लिए पांच टीमें लगाई गई हैं। जल्द बदमाश गिरफ्तार होगें।
राष्ट्रीय उघोग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अमित शर्मा टोनी ने घटना पर रोष व्यक्त करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी व व्यापारियों की सुरक्षा की मांग एसपी से की हैं।













15 Comments