ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

दुकान पर सामान लेने गई मासूम बच्ची से पड़ोसी ने किया रेप, हुआ फरार

हापुड़।

थाना धौलाना क्षेत्र के एक गांव में घर से किराने की दुकान से सामान लेने गई सात वर्षीय मासूम से पड़ोस के रहने वाले एक युवक ने रेप किया । मासूम ने अपने साथ हुई आपबीती परिजनों को बताई। जिसके बाद परिजन मासूम को लेकर थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मासूम का मेडिकल कराया और मामले की जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार एक गांव निवासी व्यक्ति की सात वर्षीय पुत्री शुक्रवार शाम को घर के पास किराने की दुकान से घर का सामान गई थीं। जिसके बाद पड़ोस के रहने वाले एक युवक ने मासूम को उठा लिया और उसके साथ
दरिंदगी की हदें पार कर दी। जिसके बाद किसी को बताने पर आरोपी ने मासूम को जान से मारने की धमकी दी। मासूम किसी तरह घर पहुंची और रोते बिलखते परिजन ने देखा तो मामले की जानकारी की। मासूम की आपबीती बताने पर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। जिसके बाद परिजन मासूम को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने मासूम का मेडिकल कराया।

थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि परिजन की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों को. पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीमें संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page