ATMS College of Education Menmoms
News

दीवार की चपेट में आकर घायल हुई किशोरी की मौत

दीवार की चपेट में आकर घायल हुई किशोरी की मौत

हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मजीदपुरा में आंधी के दौरान 11 अप्रैल की शाम जर्जर दीवार गिरने से घायल हुई किशोरी की 11 दिन बाद मेरठ के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। दीवार गिरने का विरोध करने पर आरोपियों ने मृतका की मां व पिता को जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस संबंध में मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दपंती समेत चार व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।

.

मोहल्ला निवासी शहाना ने बताया कि उनके पति ई-रिक्शा चलाते हैं। उनके मकान के पड़ोस में निदा परवीन का तीन मंजिला मकान है। मकान की तीसरी मंजिल पर चहारदीवारी कमजोर है। पहले भी दीवार की ईंट उनकी छत पर गिरी थी। विरोध करने पर निदा परवीन, उसका पति नूर अनस, रिश्तेदार शाहरुख, मुबारक व निदा के भाई अनस ने गाली गलौज कर उनके साथ झगड़ा किया था। आरोपियों ने दीवार की मरम्मत करने से साफ इन्कार कर दिया था।

11 अप्रैल की शाम लगभग सात बजे उनकी 14 वर्षीय पुत्री शहरीन छत पर थी। इसी बीच निदा परवीन की जर्जर दीवार गिर गई। इस दौरान उनकी पुत्री दीवार की नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें व उनके पति को जान से मारने की धमकी भी दी थी। उन्होंने परिजनों की मदद से पुत्री को मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। मेरठ के एक अस्पताल में सोमवार की देर रात उनकी पुत्री की उपचार के दौरान मौत हो गई।

सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर – दंपती समेत चार व्यक्तियों के खिलाफ पहले ही रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page