ATMS College of Education Menmoms
News

दिल्ली में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर मुस्लिम समुदाय में बाटी मिठाइयां

दिल्ली में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर मुस्लिम समुदाय में बाटी मिठाइयां
हापुड़। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सोसाइटी के चेयरमैन व भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चे जनपद हापुड के जिला उपाध्यक्ष मो दानिश कुरेशी ने दिल्ली चुनाव में भाजपा के ऐतिहासिक जीत को लेकर दिल्ली की जनता को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत जनता की जीत है जो देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे और उनकी लहर की वजह से मिली

नरेंद्र मोदी के नेत्व्य में 27 साल बाद भाजपा ने 48 सीट जीत कर ऐतिहासिक जीत हासिल की, आम आदमी पार्टी सिर्फ झूठ का सहारा लेती है तभी तो जनता ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास करके दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाई और आम आदमी पार्टी को शिकस्त दी

सिकंदर गेट डॉ एपीजे अब्दुल कलाम चौक पर मुस्लिम समुदाय ने दिल्ली में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी मनाई

सोसाइटी के चेयरमैन व भाजपा नेता मौ दानिश कुरैशी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चे के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एस एम अकरम जी, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग भारत सरकार आतिफ रशीद जी, रिजवान मीर जी आदि अल्पसंख्यक मोर्चे के पदाधिकारीयो ने दिन-रात एक कर भाजपा को नरेंद्र मोदी जी के नेतृव्य में ऐतिहासिक जीत दिलाने का कार्य किया, दिल्ली मे मुस्लिम समुदाय ने भी आम आदमी पार्टी व कांग्रेस को निकारते हुए भारतीय जनता पार्टी को वोट किया, दूसरी और उपचुनाव में अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा कि भाजपा द्वारा सीट जीते जाने पर दानिश कुरैशी ने कहा कि इस बात से यह प्रमाण होता है कि जनता का विश्वास भारतीय जनता पार्टी पर बना हुआ है निश्चित रूप से 2027 में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार उत्तर प्रदेश में फिर तीसरी बार बहुमत से बनेगी

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चे जनपद हापुड़ के जिला उपाध्यक्ष मो दानिश कुरेशी, बूथ अध्यक्ष राशिद अली, इलियास अब्बासी, मोहम्मद अहमद, खालिद जिलानी, नफीस अहमद, जानू सलमानी बुल्टा, अख्तर मालिक, डा दिलशाद अली, कारी शहजाद, चौधरी नदीम अली, इरफान शेख, अकरम अब्बासी, फाजिल सैफी, जावेद चौधरी, ताहिर सेफी आदि उपस्थित रहे


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page