दहेज में एक लाख रुपये और बाइक की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, एफआईआर दर्ज

दहेज में एक लाख रुपये और बाइक की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, एफआईआर दर्ज
हापुड़। थाना गढ़मुक्तेशर क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज में लाख रुपये और बाइक की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है।
गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव पावटी निवासी ज्ञानवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी निकिता की शादी जनपद मेरठ के एक गांव निवासी युवक से की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही आरोपी पक्ष उन पर दहेज में एक लाख रुपये और बाइक लाने के लिए दवाब बनाने लगे। उनकी बेटी ने मांग पूरी न होने की बात कहीं तो ससुराल पक्ष के लोगों ने बेटी का उत्पीड़न शुरू कर दिया। समय समय पर उसकी बेटी के साथ मारपीट करने लगे। आरोपियों ने हत्या का प्रयास कर घर से निकाल दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












