HapurNewsUttar Pradesh
थानें से चोरी हुआ पाईप से भरा ट्रक बरामद, आरोपी चालक गिरफ्तार

थाना धौलाना क्षेत्र में थानें के गेट पर सीज खड़ा लोहे के पाईप से भरा ट्रक चोरी होने के मामले में पुलिस ने ट्रक बरामद कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार धौलाना क्षेत्र में 21 सितंबर को लोहे के पाइप से भरे कैंटर को ओवरलोडिंग व अन्य वजह से चैकिंग के दौरान पीटीओ आशुतोष उपाध्याय ने सीज कर धौलाना थानें के गेट पर खड़ा कर दिया था। संभल के मुकुटपुर निवासी कैंटर चालक विजेंद्र कुमार को निगरानी के निर्देश दिए थे। शनिवार रात को थाने के गेट पर खड़ा लोहे के पाइप से भरा कैंटर चोरी हो गया था।
थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि आरोपी ड्राइवर बिजेंद्र कौन गिरफ्तार कर कैंटर बरामद कर लिया है।












