News
तेज रफ्तार मंहगी बाईक ने दूसरी बाईक को उड़ाया, हवा में उछले बाईक सवार, वीडियो वायरल

तेज रफ्तार मंहगी बाईक ने दूसरी बाईक को उड़ाया, हवा में उछले बाईक सवार, वीडियो वायरल
हापुड़। थाना धौलाना क्षेत्र में तेज रफ्तार दो बाईकों की हुई आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर में बाइकसवार युवक हवा में उड़ते नजर आए ,जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार धौलाना के
गांव पिपलेडा के पास एक तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक ने सामने से आ रही एक अन्य बाईक में टक्कर मार दी।
वायरल वीडियो के अनुसार टक्कर के बाद स्पोर्ट्स बाइक सवार तीनों युवक दूर तक उछलकर गिर पड़े। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।












