News
तेज आंधी के बीच गिरे रावण-मेघनाथ के पुतले, पुनः खड़े किए

तेज आंधी के बीच गिरे रावण-मेघनाथ के पुतले, पुनः खड़े किए
हापुड़।
नगर में चल रही रामलीला में मैदान में खड़े रावण और मेघनाथ के पुतले तेज आंधी के चलते गिर गए। जिससे हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुतलों को दुबारा खड़े कर राहत की सांस ली गई।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान में मंगलवार सुबह दशहरा उत्सव की तैयारियों के दौरान तेज हवाओं के कारण रावण और मेघनाथ के पुतले गिर गए। इस घटना से मैदान में मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए हलचल मच गई। हालांकि, रामलीला समिति ने तुरंत क्रेन की मदद से पुतलों को दोबारा खड़े कर दिए।
जिससे समिति पदाधिकारियों ने राहत की सांस ली।












