ATMS College of Education Menmoms
News

तीन लोकसभा क्षेत्रों की सुबह आठ बजे मतगणना के चलते चार जून को मण्डी परिसर में बंद रहेगी व्यापारिक गतिविधियां

हापुड़। जनपद में चार जून मंडी समिति परिसर में तीन लोकसभा क्षेत्रों की मतगणना के चलते
मण्डी परिसर में व्यापारिक गतिविधियां बंद रहेगी।

डीएम प्रेरणा शर्मा ने बताया कि गाजियाबाद, मेरठ एवं अमरोहा संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में समाविष्ट इस जनपद की विधानसभा क्षेत्र कमशः 58-धौलाना, 59-हापुड़ (अ.जा.) एवं 60-गढ़मुक्तेश्वर की लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की मतगणना कृषि उत्पादन मण्डी समिति, गढ़ रोड़, हापुड़ के परिसर में स्ट्रांग रूम के सामने बने चबूतरों पर बनाये गये पण्डालों में दिनांक 04 जून, 2024 की प्रातः 08:00 बजे से प्रारम्भ की जायेगी।

मतगणना कार्य को निर्विघ्न, स्वतन्त्र एवं शान्तिपूर्ण रूप से सम्पन्न कराये जाने के उ‌द्देश्य से 4 जून को मण्डी के खाद्यान्न एवं फल/सब्जी मण्डी परिसर में व्यापारिक गतिविधियों को पूर्णतः बन्द रखा जाना है।

उन्होंने कहा कि 4 जुन, 2024 को मतगणना दिवस पर मण्डी के खाद्यान्न एवं फल / सब्जी मण्डी परिसर में व्यापारिक गतिविधियां पूर्णतः बन्द कराना सुनिश्चित करें तथा इस सम्बन्ध में खाद्यान्न एवं फल / सब्जी के कारोबार में लगे समस्त व्यापारीगण एवं कृषकों को पूर्व से ही अवगत करा दें, ताकि किसी भी प्रकार की कोई असुविधा उत्पन्न न होने पाये।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page