ATMS College of Education Menmoms
News

तीन महिलाओं सहित 38 सब इंस्पेक्टर को एसपी ने किया इधर से उधर

तीन महिलाओं सहित 38 सब इंस्पेक्टर को एसपी ने किया इधर से उधर

हापुड़। पुलिस अधीक्षक ज्ञानंजय सिंह ने जिले में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था की स्थिति को सुदृढ़ बनाने के लिए तीन महिला उपनिरीक्षकों समेत 38 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्रों में बदलाव किया है।

एसपी ने उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी मेरठ गेट थाना हापुड़ नगर, उपनिरीक्षक इजहारुल इस्लाम को पुलिस लाइन से वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना पिलखुवा, उपनिरीक्षक वरुण कुमार को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी मुदाफरा थाना बाबूगढ़, प्रभारी चौकी मुदाफरा उपनिरीक्षक नसीम को थाना कपूरपुर, उपनिरीक्षक राहुल सिसोदिया, बच्चू सिंह व गिरीश कुमार को पुलिस लाइन से थाना बाबूगढ़, उपनिरीक्षक द्विजेंद्र कुमार को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी कस्बा गढ़ थाना गढ़मुक्तेश्वर भेजा गया है।

इसके अलावा महिला उपनिरिक्षक नीशु को पुलिस लाइन से महिला रिर्पोटिंग पुलिस चौकी कुचेसर चौपला, उपनिरीक्षक सलीम अहमद को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी कचहरी थाना हापुड़ नगर, उपनिरीक्षक रमेशचंद गौतम को पुलिस लाइन

से प्रभारी चौकी छिजारसी थाना पिलखुवा, प्रभारी चौकी अध्योध्यापुरी थाना हापुड़ देहात उपनिरीक्षक अमरदीप शर्मा को स्थानीय अभिसूचना ईकाई हापुड़, उपनिरीक्षक रामकिशोर गौतम व कृष्णपाल सिंह को पुलिस लाइन से थाना सिंभावली, उपनिरीक्षक संजय कुमार को थाना धौलाना से प्रभारी चौकी कॉलेज गेट बनाया गया है।

उपनिरीक्षक शशिपाल भारद्वाज, परवेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से थाना बहादुरगढ़ उपनिरीक्षक संजीव कुमार को पुलिस लाइन से हाफिजपुर भेजा गया है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page