ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

ड्यूटी से घर लौट रही युवती से बाइकसवार युवकों ने छेड़छाड़ व श्मशान में खींचने का प्रयास, एफआईआर दर्ज

हापुड़ ।

थाना पिलखुवा क्षेत्र निवासी एक युवती ने बाईक सवार तीन युवकों पर ड्यूटी से घर लौटते समय छेड़छाड़ व श्मशान में खींचने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है।

पीड़ित युवती ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में कार्यरत है। 23 जनवरी 2026 की शाम करीब छह बजे ड्यूटी से घर लौटते समय राजपूतों के श्मशान के पास बाइक सवार गांव गालंद के इंद्र, सनी और वंश ने उसे घेर लिया। आरोप है कि तीनों ने उसका मुंह दबाकर श्मशान की ओर खींच लिया और विरोध करने पर मारपीट की। युवती का कहना है कि आरोपितों ने उसके साथ छेड़‌छाड़ की तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की।

एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि मामले में तीनों नामजद आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page