डीपीएस प्ले स्कूल में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी

हापुड़। डी पी एस प्ले स्कूल में गुरुवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय के छोटे बच्चों ने कृष्णा के जीवन पर आधारित आकर्षक समूह नृत्य एवं झाकियां और हाड़ी फोड़ कर विद्यालय के महोत्सव को आनंदमय किया। कृष्णा राधा के बाल रूप में सजे हुए बच्चे बड़े ही मनमोहक लग रहे थे। इस कार्यक्रम विद्यालय के सभी बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और कृष्णा लीलाओं से सभी का मन मोह लिया इस दौरान भक्तिमय गीतों पर नृत्य कर बच्चों ने बृज की संस्कृति को जीवित किया। प्रधानाचार्या श्रीमती पूजा अग्रवाल ने बच्चों को जन्माष्टमी पर्व पर जीव पथ में संघर्ष से नहीं घबराना चाहिए व खूब प्रोत्साहित किया। विद्यालय में हर्षौल्लास का माहौल बना रहा।
सभी ने जन्माष्टमी पर्व पर एक दूसरे को बधाईयां दी ।












