डीएम से बीमार व्यक्ति का उपचार कराने की मांग की – गीता पैट्रिक

डीएम से बीमार व्यक्ति का उपचार कराने की मांग की – गीता पैट्रिक
हापुड़ ।
महिला जागृति फाउंडेशन की संस्थापक गीता पैट्रिक जिलाधिकारी कविता मीना से भेंट कर एक जरूरतमंद परिवार की जिंदगी बचाने की मांग की है।
जिलाधिकारी कविता मीना को बताया कि ग्राम टियाला निवासी पिंटू श्रद्धानंद की दोनों किडनियां खराब हो चुकी हैं,और परिवार के सामने इलाज का खर्च उठाना एक बहुत बड़ी चुनौती बन गया है। ऐसे समय में जब एक परिवार अपने किसी सदस्य की जिंदगी बचाने के लिए संघर्ष कर रहा हो, तब समाज और प्रशासन की संवेदनशील भूमिका बहुत महत्वपूर्ण हो जाती है।
महिला जागृति फाउंडेशन लगातार यह प्रयास करता रहा है कि समाज के जरूरतमंद लोगों की आवाज संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाई जाए और उन्हें सरकारी योजनाओं तथा उपलब्ध सहायता का लाभ मिल सके।
जिलाधिकारी ने पूरे मामले को संवेदनशीलता से सुना और परिवार की मदद के लिए सकारात्मक आश्वासन दिया। आवश्यक दस्तावेज और संबंधित कागजात जमा किए जाएं,ताकि मामले को आगे उचित स्तर पर भेजा जा सके और मुख्यमंत्री राहत/सहायता के माध्यम से उपचार के लिए आर्थिक मदद दिलाने का प्रयास किया जा सके। यह आश्वासन पिंटू के परिवार के लिए निश्चित रूप से उम्मीद की एक किरण है।
——















