ATMS College of Education Menmoms
News

डीएम ने बुजुर्ग का बिजली का बिल ना चुका पाने पर अपने पास से जमा करवाएं अधिक की समस्या पर अपने पास से 50 हजार रुपए

डीएम ने बिजली बिल अधिक की समस्या पर अपने पास से 50 हजार की धनराशि कराई उपलब्ध

हापुड़,।

जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय की अध्यक्षता में विकासखंड सिंभावली की ग्राम पंचायत बंगोली में जन चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें कब्रिस्तान की साफ-सफाई व कांटेदार तार से बाउंड्री कराने के निर्देश दिये। साथ ही डीएम के निर्देश पर मंदिर में 100 साल से अधिक आयु के बाबा जो चलने फिरने में असमर्थ को व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गई।

        जन चौपाल में शिकायतकर्ता विकास नरेश द्वारा श्मशान घाट की जमीन पर सफाई एवं पौधारोपण की व्यवस्था की शिकायत की गई जिस पर सचिव को निर्देश देते हुए कहा कि शमशान घाट का सौंदर्य कारण एवं पौधारोपण कराया जाए उसके उपरांत ही इन्हें वेतन दिया जाएगा। कार्य न किए जाने पर ग्राम सचिव का वेतन रोक दिया जाएगा। शिकायत पर गलियों में जल भराव,नाली एवं खडंजे जर्जर होने के कारण निकालने में समस्या का सामना करना पड़ता है।

 जिला अधिकारी के द्वारा जल निगम के अधिकारी को निर्देश दिए कि एक सप्ताह के भीतर सभी गलियों की समस्या का निस्तारण कराया जाए। शौचालय बनवाने हेतु समस्या पर जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देश दिए कि जांच के उपरांत योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। जन चौपाल में हरवीर पुत्र जगमाल सिंह ने जिलाधिकारी को मनरेगा कार्ड एवं रोजगार दिलाये जाने हेतु समस्या से अवगत कराया।

     जिलाधिकारी द्वारा संबंधी अधिकारी को निर्देशित किया कि शिकायत कर्ता का मनरेगा कार्ड बनाया जाए तथा रोजगार की समस्या का निस्तारण किया गया।  शमशान घाट के सौंदर्य करण एवं बाउंड्री वॉल कराए जाने के लिए अपने पास से धनराशि उपलब्ध कराई। खतौनी में गलत नाम की शिकायत पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मामले की जांच कर समस्या का निस्तारण कराया जाए।

  जन चौपाल में एक समस्या में एक व्यक्ति का बिजली का बिल 95000 हजार था,जिसमें जिला अधिकारी ने 50000 की धनराशि अपने पास से देने के निर्देश दिए।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page