ATMS College of Education Menmoms
News

डिग्री कॉलेज से वापस लौट रही छात्रा को ऑटो चालक ले जा रहा था सुनशान रास्ते पर, छात्रा ने चलते ऑटो से कूदकर बचाई जान, ग्रामीणों ने चालक को पकड़ पुलिस को सौंपा

डिग्री कॉलेज से वापस लौट रही छात्रा को ऑटो चालक ले जा रहा था सुनशान रास्ते पर, छात्रा ने चलते ऑटो से कूदकर बचाई जान, ग्रामीणों ने चालक को पकड़ पुलिस को सौंपा

हापुड़। थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में
डिग्री कॉलेज से वापस लौट रही छात्रा को एक ऑटो चालक सुनशान रास्ते पर ले जा रहा था। अनहोनी की आंशका के चलते छात्रा ने चलते ऑटो से कूदकर अपनी जान बचाई। ग्रामीणों ने चालक को पकड़ पीटते हुए पुलिस को सौंपा दिया।

 

बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती नगर के डिग्री कॉलेज में पढ़ती है। बृहस्पतिवार की सुबह कॉलेज से घर लौटने के दौरान वह चौराहे से ऑटो में सवार हो गई। गांव के निकट पहुंचने पर चालक ने सुनसान रास्ते की तरफ ऑटो को मोड़ दिया। छात्रा को किसी अनहोनी की आशंका हुई तो वह बिना कुछ सोचे समझे चलते ऑटो से कूद गई। छात्रा के कूदने के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों ने छात्रा को घायल हालत में अस्पताल में भेज कर चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ऑटो चालक को हिरासत में ले लिया गया है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page