ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

डग्गामार वाहनों से परेशान रोडवेज अधिकारी डंडा लेकर बैठे

हापुड़।

गढ़मुक्तेश्वर स्थित रोडवेज विभाग के अधिकारी व कर्मचारी डग्गामार वाहनों से परेशान होकर सड़कों पर डंडा लेकर बैठ गए।

जानकारी के अनुसार गढ़ में
डग्गामार वाहनों के संचालन को रोकने के लिए एआरएम हेमंत मिश्रा ने अपनी टीम के साथ डिपो के सामने डग्गामार वाहनों को सवारी बिठाने से रोका। गढ़मुक्तेश्वर से मेरठ और अन्य स्थानों के लिए रोज 60 से ज्यादा अवैध वाहन चलते हैं।

ये वाहन पुलिस चौकी के पास से ही सवारियां बैठा लेते हैं। इससे विभाग को भारी नुकसान हो रहा है। गढ़ नगर रोडवेज डिपो में कुल 148 बसें हैं। इनमें से 110 बसें रोज चलती हैं। ये बसें विभिन्न रूटों पर प्रतिदिन 350 फेरे लगाती हैं। एआरएम मिश्रा ने बताया कि उनकी टीम ने खुद मोर्चा संभाला।

गढ़-स्याना पुलिस चौकी के पास से डग्गामार वाहन मेरठ, गजरौला और हापुड़ के लिए सवारियां ले जाते हैं। ये वाहन तय सीमा से ज्यादा यात्री बैठाते हैं। इससे यात्रियों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ती है। निगम ने लोगों से अपील की है कि वे सिर्फ रोडवेज बसों का इस्तेमाल करें। हेमंत मिश्रा के नेतृत्व में यह अभियान निगम की आय बढ़ाने और यात्री सुरक्षा के लिए चलाया जा रहा है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page