News
ठगों ने महिला को बातों में लगाकर बदला एटीएम कार्ड, खाते से उड़ाए 46 हजार रुपए , सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

ठगों ने महिला को बातों में लगाकर बदला एटीएम कार्ड, खाते से उड़ाए 46 हजार रुपए , सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
, हापुड़।
थाना पिलखुवा क्षेत्र के नेशनल हाईवे- 9 स्थित एक एटीएम से रूपये निकालने आई महिला को ठगों ने बातों में लगाकर एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 46 हजार रुपए निकाल कर फरार हो गए। पूरी घटना वहा लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पिलखुवा के माहेश्वरी कॉलोनी निवासी रीता त्यागी ने बताया कि 27 जून की दोपहर को पुत्र वधु के एटीएम कार्ड से गली के बाहर स्थित एक बैंक के एटीएम पर रुपये निकालने गई थी। इस दौरान वहां पहले से दिन अंजान व्यक्ति खड़े होकर बात कर रहे थे। एटीएम के अंदर जाकर रुपये निकालने का प्रयास किया, तो रुपये नहीं निकले। एक व्यक्ति ने बातों में लगाकर उनका एटीएम कार्ड बदल दिया। इसके बाद बैंक में अंदर जाकर मशीन खराब होने की शिकायत की, तो उनको जानकारी हुई की चार बार की ट्रांजेक्शन में खाते से 46 हजार रुपये निकाल लिए गए है।
थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरु कर जांच शुरू कर दी है।












