टीईटी परीक्षा के बयान से क्षुब्ध शिक्षकों ने फूंका जयंत चौधरी का पुतला

टीईटी परीक्षा के बयान से क्षुब्ध शिक्षकों ने फूंका जयंत चौधरी का पुतला
हापुड़।
यूपी में बेसिक के शिक्षकों को
टीईटी परीक्षा अनिवार्य रूप से उत्तीर्ण के बयान से क्षुब्ध शिक्षकों ने केन्द्रीय मंत्री जयंत चौधरी का पुतला फूंक रोष जताया और राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के सदस्यों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर एकत्र होकर प्रर्दशन किया और यूपी में बेसिक शिक्षकों को टीईटी परीक्षा अनिवार्य रूप से उत्तीर्ण करने विषयक केन्द्रीय शिक्षा राज्यमंत्री जयंत चौधरी के उत्तर से क्षुब्ध होकर कलेक्ट्रेट पर शिक्षा राज्यमंत्री जयंत चौधरी का पूतला फूंका और तहसीलदार हापुड़ को ज्ञापन सौंपा।
संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र शिशौदिया व जिला मंत्री नीरज चौधरी ने कहा कि संगठन शिक्षकों के मान-सम्मान के लिए आर पार का संघर्ष करेगा ।
शिक्षक प्रतिनिधि मंडल को इस मामले में जयंत चौधरी द्वारा आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया था किंतु वह अपने वादे से पलट गये । शिक्षकों ने टीईटी से छूट हेतु शीघ्र ही दिल्ली कूच करने का एलान किया।
इस मौके पर अमित भाटी, संजय ,संदीप ,हर्षवर्धन, रीना चौहान, बबीता, नीरज ,सीमा, संजीव त्यागी, अशोक ,विकास सोम ,प्रीति ,अंशु ,बबीता, मोनिका ,संतोष आदि शिक्षक मौजूद थे।












