ATMS College of Education Menmoms
News

झपटमारों का रेलवे रोड़ पर आंतक,शिक्षक सहित दो लोगों के मोबाइल लूटे

हापुड़(अमित मुन्ना/अनूप सिन्हा)।
हापुड़ क्षेत्र में बाईकर्स व झपटमारों का आंतक रूकनें का नाम ही नहीं ले रहा हैं। बीती रात्रि रेलवे रोड़ पर घूम रहे एक शिक्षक सहित दो लोगों ने बाईकसवार बदमाशों ने अलग अलग मोबाइल लूटकर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार हापुड़ निवासी शिक्षक विनीत कुमार मंगलवार रात को खाना खानें के बाद रेलवे रोड़ पर टहल रहे थे। उसी समय किसी का मोबाइल आनें पर वह फोन सुनने लगें,तभी जैना टाकिज के पास बाईकसवार दो बदमाशों ने उनका मोबाइल लूटकर फरार हो गए।
उधर कोतवाली क्षेत्र के एक अन्य स्थान पर झपटमारों ने एक ओर युवक का मोबाइल लूटकर फरार हो गया।जिससे लोगों में भारी रोष व्याप्त हैं।
उल्लेखनीय हैं कि नगर की पॉश कालोनियों व प्रमुख बाजारों में बाईकर्स का आंतक चरम पर हैं। आए दिन महिलाओं व युवतियों से छेड़खानी व सामान छीननें की घटनाएं आम बात हो गई है। पुलिस से बैखोफ बाईकर्स व झपटमार पूरे जोश के घटनाओं को अंजाम देते हैं।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page