ATMS College of Education Menmoms
News

जे० एम० एस० ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस हापुड़ में बी०फार्म०, डी०फार्म०, बी०एस०सी०, एवं बी०पी०ई०एस० प्रोग्राम्स के नवप्रेषित छात्र-छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन कम इंडक्शन कार्यक्रम का हुआ भव्यता से उद्घाटन

जे० एम० एस० ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस हापुड़ में बी०फार्म०, डी०फार्म०, बी०एस०सी० (बायोटेक्नोलॉजी), बी०एस०सी०(बायोलोजी) एवं बी०पी०ई०एस० प्रोग्राम्स के नवप्रेषित छात्र-छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन कम इंडक्शन कार्यक्रम का हुआ भव्यता से उद्घाटन –
स्थानीय जे०एम०एस० ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस हापुड़ के तत्त्वावधान में बी०फार्म०, डी०फार्म०, बी०एस०सी०(बायोटेक्नोलॉजी) ,बी०एस०सी०(बायोलोजी) एवं बी०पी०ई०एस० प्रोग्राम्स के सात दिवसीय ओरिएंटेशन कम इंडक्शन कार्यक्रम का उद्धघाटन जे०एम०एस० ग्रुप के सचिव डॉ० रोहन सिंघल, मेनेजिंग डायरेक्टर डॉ आयुष सिंघल, महानिदेशक प्रोफेसर डॉ० सुभाष गौतम,जे०एम०एस० आई० टी० के डायरेक्टर प्रोफेसर(डॉ०) अनिरुद्ध विश्वास व् जे०एम०एस० वर्ल्ड स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ० निधि मलिक, जे०एम०एस० ग्रुप के प्राचार्य डॉ० धीरज सैनी तथा कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि सचिव डॉ० रोहन सिंघल जे०एम०एस० ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस आदि ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करते हुए किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्थान के सचिव डॉ० रोहन सिंघल ने अपने व्याख्यान में कहा कि बी०एस०सी० (बायोटेक्नोलॉजी) जैसे कोर्स आज के युग में अत्यंत प्रासंगिक हैं। बायोटेक्नोलॉजी केवल एक विषय नहीं, बल्कि एक दृष्टिकोण है—जो हमें जीवन की जटिलताओं को समझने, उनका समाधान खोजने और मानवता की सेवा करने की प्रेरणा देता है। तथा विस्तारपूर्वक जे०एम०एस० ग्रुप की स्थापना से लेकर सभी उपलब्धियाँ को भी साझा किया।
संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ० आयुष सिंघल ने सभी छात्र-छात्राओ को आशीर्वाद दिया की हमेशा संस्थान भविष्य मे अकादमिक माहौल को बेहतर से बेहतर, छात्र-छात्राओ के हित मे बनाने के लिए अधिक प्रयास करते रहेंगे तथा साथ ही यह भी आश्वस्त किया की छात्र-छात्राओ के ज्ञान को बढ़ाने के लिए संस्थान हमेशा विषय विशेषज्ञों द्वारा अतिथि व्याख्यान एवं इंडस्ट्रियल विजिट मुहैया कराता रहेगा। बी०एस०सी० (बायोलॉजी) छात्र-छात्राओ को जीवन विज्ञान की गहराइयों में उतरने का अवसर देता है। यह कोर्स उन्हें मेडिकल, रिसर्च, पर्यावरणीय अध्ययन और शिक्षण के क्षेत्र में सशक्त बनाता है। वहीं बी०पी०ई०एस० कोर्स आज के समय में अत्यंत प्रासंगिक है, क्योंकि यह न केवल खेल और फिटनेस को बढ़ावा देता है, बल्कि छात्र-छात्राओ को नेतृत्व, अनुशासन और टीम भावना जैसे गुणों से भी परिपूर्ण करता है। संस्थान के बी० फार्म० एवं डी० फार्म० प्रोग्राम्स के तहत जे०एम०एस० ग्रुप के छात्र-छात्राये मेडिकल के छेत्र में अपनी सेवा देकर संस्थान का नाम गौरान्वित कर रहे हैं।
जे०एम०एस० आई० टी०, गाज़ियाबाद के डायरेक्टर प्रोफेसर(डॉ०) अनिरुद्ध बिसवास ने अपने व्याख्यान मे सभी नवप्रेषित छात्र छात्राओ को शुभकामनाये देते हुए बताया कि यह समारोह छात्र-छात्राओ के लिए एक नई शुरुआत हैं। जे०एम०एस० वर्ल्ड स्कूल की प्रधानचार्या ने सभी छात्र छात्राओ को ओरिएंटेशन कार्यक्रम को उनके आगामी पाठ्यक्रम को सुलभ बनाने के लिए बेहतरीन प्रस्तुतीकरण दिया।
संस्थान के महानिदेशक प्रोफसर डॉ० सुभाष गौतम ने सात दिवसीय ओरिएंटेशन कम इंडक्शन कार्यक्रम की विस्तार से विवेचना करते हुए सभी अतिथियों का स्वागत सम्बोधन करते हुए ओरिएंटेशन कार्यक्रम को नवप्रेषित छात्र-छात्राओ के लिए वरदान करार दिया और कहा कि ये प्रोग्राम्स न केवल छात्र-छात्राओं को तकनीकी दक्षता प्रदान करते हैं, बल्कि उन्हें समाज सेवा, स्वास्थ्य सुधार, वैज्ञानिक अनुसंधान और खेल संस्कृति के संवर्धन में भी सक्षम बनाते हैं। इन कोर्सों के माध्यम से छात्र-छात्राए अपने क्षेत्र में विशेषज्ञता प्राप्त कर देश के विकास में सक्रिय भागीदार बन सकते हैं।
कार्यक्रम के द्वितीय चरण में डी०एस०डब्लू० प्रो० विशाल त्यागी ने ग्रुप की सभी अकादमिक गतिविधियों को विस्तार से प्रस्तुत किया एवं परीक्षा प्रभारी एवं एंटी रैगिंग प्रभारी ने ग्रुप की प्रशासनिक गतिविधियों की समीक्षा की।
कार्यक्रम के अंत मे डॉ० धीरज सैनी ने सभी गणमान्य अतिथियों का आभार प्रकट किया कार्यक्रम को सफल बनाने मे संस्थान के सभी प्राचार्य, प्राध्यापकों एवं स्टाफ का पूर्ण सहयोग रहा। संस्थान के मैनेजर गौरव शर्मा ने सभी नई नई तकनीकी व्यवस्थाओ को ओरिएंटेशन कार्यक्रम को सफल बनाने मे सुचारू रूप से क्रियान्वित किया कार्यक्रम का सफल संचालक जे०एम०एस० ग्रुप की प्राध्यापक तान्या शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी पवन शर्मा, सांस्कृतिक कमेटी की अध्यक्ष प्रो० पारुल चौहान का सरहानीय योगदान रहा।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

6 Comments

  1. Hello there! I simply wish to give you a huge thumbs up for your great info
    you have got right here on this post. I will be coming
    back to your blog for more soon.

  2. hello!,I like your writing so a lot! percentage we keep in touch
    extra approximately your post on AOL? I need a specialist on this area to unravel my problem.
    Maybe that is you! Looking ahead to see you.

  3. I would like to thnkx for the efforts you have put in writing this site. I’m hoping the same high-grade site post from you in the upcoming also. In fact your creative writing skills has encouraged me to get my own web site now. Actually the blogging is spreading its wings rapidly. Your write up is a great example of it.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page