जेएमएस स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धि

जेएमएस स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धि
हापुड़।
16 व 17 अगस्त 2025 को सहारनपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में आयोजित सब-जूनियर स्टेट कुरास चैंपियनशिप में जेएमएस स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए।
25 किग्रा बालक वर्ग – अभिषेक (गोल्ड)
30 किग्रा बालक वर्ग – युग भट्टा (गोल्ड)
35 किग्रा बालक वर्ग – यथार्थ (ब्रॉन्ज)
40 किग्रा बालक वर्ग – मनु शर्मा (सिल्वर)
45 किग्रा बालक वर्ग – विराट मावी (गोल्ड), लकी शर्मा (ब्रॉन्ज)
गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी अब 10 से 13 सितंबर तक रायपुर (छत्तीसगढ़) में इंडियन कुरास एसोसिएशन के तत्वावधान में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे।
जेएमएस वर्ल्ड स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. आयुष सिंगल ने कहा कि स्कूल हापुड़ का एकमात्र ऐसा संस्थान है, जहाँ छात्रों को खेल की सभी आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाती हैं। प्रधानाचार्या डॉ. निधि मलिक ने खिलाड़ियों व जूडो कोच प्रिंस यादव को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर स्कूल के स्पोर्ट्स ऑफिसर दीपांशु गर्ग, खेल प्रशिक्षक अमित प्रताप, अंकुर पूनिया त्यागी सहित अन्य शिक्षक व खिलाड़ी मौजूद रहे।













