ATMS College of Education Menmoms
News

जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में “जेएमएस खेल संगम 2025” का भव्य आयोजन,38 स्कूलों ने किया प्रतिभाग

हापुड़।
जेएमएस वर्ल्ड स्कूल, हापुड़ में “जेएमएस खेल संगम 2025” का अद्भुत आयोजन किया गया, जिसमें अन्तरस्कूलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के तहत 38 विद्यालयों के लगभग 650 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के शुभारंभ पर स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. आयुष सिंघल एवं प्रधानाचार्य डॉ. निधि मलिक ने सभी आगंतुकों का स्वागत एवं सम्मान प्रतीक भेंट कर अभिनंदन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री दीपक भाटी तथा जिला हैंडबॉल सचिव डॉ. डॉली त्यागी उपस्थित रहीं।
मुख्य अतिथि श्री दीपक भाटी ने कहा कि जेएमएस वर्ल्ड स्कूल समय-समय पर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरणादायक आयोजन करता रहता है। वहीं डॉ. डॉली त्यागी ने कहा कि हमें 2036 ओलंपिक की तैयारी आज से ही प्रारंभ करनी चाहिए, ताकि हम भविष्य में देश को गौरवान्वित कर सकें।

स्कूल के स्पोर्ट्स ऑफिसर श्री दीपांशु गर्ग ने प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए —

🥇 विभिन्न आयु वर्गों के परिणाम

आयु वर्ग 10 (बालिका वर्ग – 60 मीटर दौड़)
1️⃣ लक्ष्या शर्मा
2️⃣ काव्या यादव
3️⃣ दिशा

आयु वर्ग 14 (बालक वर्ग – लंबी कूद)
1️⃣ क्रियांश
2️⃣ चिराग
3️⃣ देव

आयु वर्ग 14 (बालिका वर्ग – लंबी कूद)
1️⃣ जसमीत कौर
2️⃣ यशिका
3️⃣ अंशिका

आयु वर्ग 17 (बालक वर्ग – लंबी कूद)
1️⃣ चिराग मावी
2️⃣ अभिनव चौधरी
3️⃣ अभिषेक

आयु वर्ग 17 (बालिका वर्ग – लंबी कूद)
1️⃣ अंशिका
2️⃣ इशु
3️⃣ कशिश

आयु वर्ग 17 (बालिका वर्ग – डिस्कस थ्रो)
1️⃣ अवनी त्यागी
2️⃣ वाणी
3️⃣ हरमनप्रीत

आयु वर्ग 19 (बालक वर्ग – लंबी कूद)
1️⃣ आदित्य सैनी
2️⃣ ऋषभ
3️⃣ अस्विन

कार्यक्रम के समापन पर मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. आयुष सिंघल एवं प्रधानाचार्य डॉ. निधि मलिक ने सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में अंकुर, अमित, मनोज, मनप्रीत खेरा नीरज, अवनीश, सचिन, एवं नितिन आदि का विशेष सहयोग रहा।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page