ATMS College of Education Menmoms
News

जेएमएस वर्ल्ड स्कूल के छात्रों ने सीबीएसई ज़ोन शूटिंग खेल प्रतियोगिता में जीते स्वर्ण पदक

जेएमएस वर्ल्ड स्कूल के छात्रों ने सीबीएसई ज़ोन शूटिंग खेल प्रतियोगिता में जीते स्वर्ण पदक

जेएमएस वर्ल्ड स्कूल के छात्रों ने मेरठ के एमआईटी स्कूल में आयोजित सीबीएसई ज़ोन शूटिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दिव्यांश सिंह, सिद्धार्थ वीर दीक्षित, प्रतीक तेवतिया ने 1 से 4 अगस्त तक आयोजित अंडर 14 श्रेणी में स्वर्ण पदक जीतकर नोएडा में होने वाली सीबीएसई राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए।

इन छात्रों की इस उपलब्धि से विद्यालय और जिले का नाम रोशन हुआ है। विद्यालय के अन्य छात्रों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया, जिनमें रुद्र अत्रिश, रुद्र प्रताप सिसोदिया, कार्तिक शर्मा, तेज कुमार, अनिरुद्ध नगर, सौम्या चौधरी और रिद्धिमा सिरोही शामिल हैं।

पूरे जेएमएस परिवार को इन प्रतिभाशाली छात्रों पर गर्व है। विद्यालय प्रबंधक डॉक्टर आयुष सिंघल ने उनकी सफलता की प्रशंसा की और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। विद्यालय प्रधानाचार्य डॉक्टर निधि मलिक ने विद्यार्थियों के कोच अकुंश चौधरी के समर्पण और मेहनत की भी सराहना की।

विद्यालय के शूटिंग खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है और लगातार जीत हासिल कर स्कूल का नाम रोशन कर रहे हैं। इस अवसर पर स्कूल प्रबंध निदेशक डॉ आयुष सिंघल, सचिव डॉ रोहन सिंघल और प्रिंसिपल डॉ निधि मलिक ने खिलाड़ियों और उनके कोच श्री अंकुश चौधरी की सराहना की और उन्हें बधाई दी।

विद्यालय की इस उपलब्धि से न केवल स्कूल का नाम हो रहा है, बल्कि हापुड़ शहर का भी गौरव बढ़ रहा है। पिछले वर्ष भी सीबीएसई राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में स्कूल की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर देश भर में अपनी पहचान बनाई थी।

डॉ आयुष सिंघल, डॉ रोहन सिंघल और डॉ निधि मलिक ने खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी तरह आगे बढ़ते रहने की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page