जीजा नगदी व जेवरात सहित साली को लेकर हुआ फरार, पति ने दर्ज कराई एफआईआर रफूचक्कर

हापुड़।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के एक मोहल्ले से एक जीजा अपनी शादीशुदा साली को बहला-फुसलाकर ले गया है। महिला के पति ने जीजा व पत्नी पर जेवर, नकदी सामान भी ले जाने का आरोप लगाते हुए थाना हापुड़ देहात में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित व्यक्ति जो हापुड़ देहात क्षेत्र के एक मोहल्ले का निवासी है. ने पुलिस को बताया कि बीते दिवस को उसकी पत्नी का जीजा बाबू उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पीड़ित के अनुसार, बाबू ने शादी का इरादा जताते हुए घर में रखे गहने, कपड़े और अन्य कीमती सामान भी साथ ले लिया। पीड़ित ने अपनी पत्नी की तलाश आसपास के क्षेत्रों और रिश्तेदारों के यहां की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। हताश होकर उसने शनिवार को थाना हापुड़ देहात में शिकायत दर्ज कराई।












