ATMS College of Education Menmoms
News

जिलें में रेड क्रॉस सोसाइटी का गठन , डीएम अभिषेक पांडे अध्यक्ष, सीएमओ मिली उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

जिलें में रेड क्रॉस सोसाइटी का गठन , डीएम अभिषेक पांडे अध्यक्ष, सीएमओ मिली उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

हापुड़।

सीएमओ कार्यालय में बुधवार को रेड क्रॉस सोसाइटी की नई इकाई का गठन किया गया। कार्यक्रम में राज्य पर्यवेक्षक डॉ. मयंक गोयल और प्रदेश पर्यवेक्षक डॉ. अशोक अरोरा विशेष रूप से मौजूद रहे।

नई इकाई में डीएम अभिषेक पांडे को अध्यक्ष और सीएमओ डॉ. सुनील त्यागी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। कार्यकारिणी में डॉ. आनंद प्रकाश चेयरमैन, डॉ. योगेश गोयल को चेयरमैन, डॉ. राजेश सिंह सचिव और डॉ. विक्रांत बंसल कोषाध्यक्ष होंगे।

कार्यकारिणी में 8 अन्य सदस्य भी शामिल किए गए हैं। इनमें डॉ. सौरभ गोयल, डॉ. गौरव मित्तल, डॉ. नरेंद्र कटनियल, श्री राजीव जिंदल, डॉ. दीपक वर्मा, डॉ. ललित बंसल और डॉ. हेमलता सिंह शामिल हैं।

डीएम अभिषेक पांडे ने कहा कि रेड क्रॉस आपात स्थितियों में मदद के साथ समाज में सेवा का संदेश देता है। इकाई प्राकृतिक आपदाओं में राहत कार्य करेगी। आपातकालीन चिकित्सा सहायता केंद्र स्थापित करेगी। नियमित रक्तदान शिविर और स्वास्थ्य जागरुकता कार्यक्रम आयोजित करेगी। सीएमओ डॉ. सुनील त्यागी ने बताया कि यह इकाई प्राथमिक चिकित्सा, आपदा प्रबंधन और सामुदायिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करेगी। इससे जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page