जिलें में खाद्य पदार्थ सहित घी, बेसन आदि भी खाने योग्य नहीं, नमूने फेल, 42 लाख रुपए का लगाया जुर्माना

हापुड़।
जिले में हाल ही में लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच रिपोर्ट नमूने फेल पाए गए हैं। जांच में बादाम, घी, बेसन समेत विभिन्न खाद्य पदार्थ घटिया पाए गए हैं।
एडीएम संदीप कुमार ने इन पर 42 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने टीम बनाकर पिछले कुछ माह में जिले के विभिन्न स्थानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए थे। धौलाना के खेड़ा गांव में रीता रानी के यहां से लिए गए सौंफ, कपूरपुर थाना क्षेत्र के समाचार गए सरसों का तेल व सौंफ, लज्जापुरी मोहल्ले में नरेंद्र कुमार के यहां से लिए अरहर की दाल, मुदाफरा बागड़पुर गांव में ललित कुमार व कृष्णा के यहां से लिए सरसों का तेल, ककराना गांव में दिगंबर शर्मा के यहां से लिए अरहर
की दाल का नमूना अद्योमानक पाया गया है।
जांच में एनटीपीसी के पतारी गांव में देवेंद्र के यहां से लिए चूरन
लड्डू और मोदीनगर रोड पर चंद्रलोक कालोनी में अनुज गुप्ता की गणेश ट्रेडर्स से लिए गए घी का नमूना असुरक्षित मिला है।
सहायक आयुक्त द्वितीय सुनील कुमार ने बताया कि मिलावटखोरों के विरुद्ध
विभिन्न प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। नमूनों की रिपोर्ट फेल आई है, उन पर जुर्माना लगाया गया है।












