जिलें में 31 अगस्त तक राशनकार्डों की केवाईसी ना करवाने पर तीन माह के लिए संस्पेड होगें कार्ड, उसके बाद काटे जायेंगे नाम

हापुड़(यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
जिले में पात्र गृहस्थी और अंत्योदय राशनकार्ड की सभी यूनिटों की 31 अगस्त तक
ई-केवाईसी ना करवाने पर तीन माह के लिए राशनकार्ड निलंबित किए जायेंगे और उसके बाद राशन कार्डों से नाम काट दिए जाएंगे।
जिले में करीब 2.18 लाख राशन कार्ड में करीब 9.16 लाख यूनिट हैं। सभी यूनिटों की ई-केवाईसी कराने के आदेश दिए गए हैं। पूर्व में शासन से इसके लिए समय बढ़ाए जाने और आपूर्ति निरीक्षकों व कोटेदारों को नोटिस देने के बाद भी प्रगति में सुधार नहीं आ रहा है।
जिला पूर्ति अधिकारी सीमा बालियान ने बताया कि करीब 90 फीसदी राशन कार्ड धारक ई-केवाईसी करा चुके हैं ।
उन्होंने बताया कि 0 से 5 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों को छोड़कर बाकी अन्य सदस्य जिन्होंने 31 अगस्त तक ईकेवाईसी नहीं करवायेंगे , उनका खाद्यान्न आगामी तीन माह के लिए निलंबित कर दिया गया है। ई-केवाईसी नहीं कराने वाले लाभार्थियों को ई-केवाईसी कराने की सूचना उनके मोबाइल पर भी दी जा रही है। ऐसे लाभार्थी 3 माह में भी ई-केवाईसी नहीं कराते हैं तो राशन कार्ड से उनका नाम हटा दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जिले के समस्त उचित दर विक्रेताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वह खाद्यान्न वितरण की अंतिम तिथि के बाद भी प्रतिदिन अपनी दुकान पर उपस्थित रहकर ईकेवाईसी का कार्य पूरा करें।












