News
जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी रेखा नागर (हूण) की घोषित

हापुड़(अमित अग्रवाल मुन्ना)।
भाजपा ने अपने पत्तें खोलते हुए रेखा नागर को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के रूप में घोषित किया हैं,जबकि बसपा ने अभी तक अपने पत्तें नहीं खोले हैं।
जानकारी के अनुसार बसपा से चुनकर आई जिला पंचायत सदस्य रेखा नागर ने गत् दिनों भाजपा पार्टी ज्वाइन कर ली थी। जिन्हें भाजपा प्रत्याशी के रूप देखा जा रहा था।
गुरुवार को भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश राणा ने रेखा नागर को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का भाजपा से अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया हैं। जिससे अन्य दलों में बैचेनी बढ़ गई हैं। सपा ने अध्यक्ष पद के लिए रूचि यादव को सपा प्रत्याशी रुचि के रूप में घोषित किया हैं,जबकि बसपा ने अभी तक अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया।
8 Comments