जायंट्स ग्रुप ऑफ हापुड़ का अधिष्ठापन समारोह भव्यता से संपन्न, अनिल वाजपेई अध्यक्ष, मनोज कर्णवाल उपाध्यक्ष सहित अन्य टीम घोषित

जायंट्स ग्रुप ऑफ हापुड़ का अधिष्ठापन समारोह भव्यता से संपन्न, अनिल वाजपेई अध्यक्ष, मनोज कर्णवाल उपाध्यक्ष सहित अन्य टीम घोषित
हापुड़।
जायंट्स ग्रुप ऑफ हापुड़ के तत्वावधान में रेलवे रोड स्थित रॉयल पैलेस में अधिष्ठापन समारोह अत्यंत उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. आराधना बाजपेई ने किया।
समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके पश्चात विगत वर्ष के अध्यक्ष योगेश गर्ग ने अपना कार्यभार नवगठित कार्यकारिणी को सौंपते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मेरठ से पधारी अधिष्ठापन अधिकारी अनिता प्रधान ने डॉ. अनिल बाजपेई को अध्यक्ष, पवन सक्सेना को सचिव, राजेश शर्मा को कोषाध्यक्ष, मनोज करनवाल एवं संजय गोयल को उपाध्यक्ष तथा आर. जी. दिवाकर को पीआरओ पद की शपथ दिलाई। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह कार्यकारिणी संस्था को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. अनिल बाजपेई ने अपने उद्बोधन में कहा कि संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण के क्षेत्र में निरंतर सेवा कार्य करते हुए कीर्तिमान स्थापित करेगी।
मुख्य अतिथि के रूप में मथुरा से पधारे डिप्टी वर्ल्ड चेयरमैन एस. पी. चतुर्वेदी ने कहा कि किसी भी संस्था को ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए समर्पण, लगन और निष्ठा आवश्यक है। उन्होंने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि यह टीम अपेक्षित परिणाम देगी।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बहजोई से पधारे डॉ. उमेश अग्रवाल ने संभव अग्रवाल को रोबोट निर्माण में विशेष उपलब्धि के लिए तथा निपुण गोयल एवं निकुंज गोयल को आईआईटी टॉप करने के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चों के माता-पिता वंदनीय हैं जिन्होंने उनमें ऐसे मूल्य और संस्कार विकसित किए।
डॉ. अग्रवाल ने आगामी दिसंबर माह में मथुरा में आयोजित होने वाले वार्षिक समारोह की जानकारी दी और बताया कि इस समारोह को भव्य बनाने हेतु माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हेमामालिनी और मनोज तिवारी के आगमन की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।
समारोह में अनुराग गर्ग, अजय बंसल,रजनी बंसल ,अनुज गोयल, आर. जी. दिवाकर, लोकेश दिवाकर, मनोज करनवाल,पूनम करनवाल पंकज अग्रवाल, संजय गोयल, अनुज सिंघल, डॉली सिंहल, योगेश गर्ग,सीमा गर्ग, अरुण गर्ग मेघा गर्ग,पवन सक्सेना, राजेश शर्मा,बीना शर्मा, आकाश शर्मा, तान्या शर्मा, डॉ. अनिल बाजपेई,आयुष, गौरी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।












